देवास: खबरों की धड़कन समाचार पत्र ने देवास में एक विशाल भंडारे का आयोजन कर सामाजिक सद्भाव और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया। इस भंडारे में केवल 3 से 3.5 घंटे के भीतर 5000 से अधिक लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
इस सफल आयोजन के पीछे प्रधान संपादक श्री पंकज पांडे और सीईओ श्रीमती प्रियंका भाटिया जी की कड़ी मेहनत और सोच स्पष्ट रूप से झलकती है। उन्होंने कहा,
“हमारा उद्देश्य सिर्फ समाचार देना नहीं है, बल्कि समाज के साथ एक मजबूत जुड़ाव बनाना भी है। इस तरह के भंडारे अब नियमित रूप से शहर में आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक हमारी सेवा पहुंचे |
इस भंडारे में उपस्थित लोगों ने खबरों की धड़कन के इस कदम की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। भोजन के साथ-साथ लोगों को समर्पण और सेवा भाव का संदेश भी मिला।