More
    Homeदेशइंदौरवासी बनाने जा रहे हैं ये खास रिकॉर्ड, गृह मंत्री अमित शाह...

    इंदौरवासी बनाने जा रहे हैं ये खास रिकॉर्ड, गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मां के नाम पर पौधा लगाकर’ खुद दी जानकारी

    गृह मंत्री शाह ने इंदौर में मां के नाम पर एक पेड़ लगाया। शाह ने रेवती रेंज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि अब इंदौर देश में ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। पौधे रोपना आसान है उन्हें बड़ा करना बहुत मुश्किल है। जो पौधे रोपे गए हैं उन्हें अपने बच्चे की तरह बड़ा करना होगा। यही पौधे पेड़ बनने के बाद मां की तरह आपका ध्यान रखेंगे।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान का उद्देश्य एक ही दिन में 11 लाख पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना है। गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए उपयुक्त जवाब बताया। 

    प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत देशभर में लगभग 140 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे, जिसमें में मध्य प्रदेश में 5.5 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे। 

    पेड़ों को बच्चे की तरह बड़ा करना होगा- शाह

    गृह मंत्री शाह ने इंदौर में पितरेश्वर हनुमान के दर्शन करने के बाद मां के नाम पर एक पेड़ लगाया। शाह ने रेवती रेंज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कि अब इंदौर देश में ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाएगा। गृहमंत्री ने कहा पौधे रोपना आसान है, उन्हें बड़ा करना बहुत मुश्किल है। जो पौधे रोपे गए हैं, उन्हें अपने बच्चे की तरह बड़ा करना होगा। यही पौधे पेड़ बनने के बाद मां की तरह आपका ध्यान रखेंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Must Read

    spot_img